उत्तरकाशी, अगस्त 6 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने और भूस्खलन की त्रासदी ने भारी तबाही मचाई है। मलबे और पानी के सैलाब ने घरों, होटलों और बाजारों को निगल लिया, लेकिन राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें हर पल जिंदगियां बचाने की कोशिश में जुटी हैं। इस आपदा से जुड़े आज के 10 ताजा अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।1. एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 5 हुई आज धराली गांव में मलबे से एक और शव बरामद हुआ, जिसके बाद इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में लगातार जुटे हैं।2. 150 से ज्यादा लोग सुरक्षित निकाले गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एस...