मॉस्को, जुलाई 24 -- रूस का एक यात्री विमान लापता हो गया है। 50 यात्रियों को लेकर उड़े विमान से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स का संपर्क टूट गया है। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है, लेकिन उसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रूस का An-24 यात्री विमान अमूर इलाके के टिंडा शहब के लिए उड़ा था। यह इलाका चीन की सीमा से लगता है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को विमान की आखिरी लोकेशन उसके लैंडिंग पॉइंट से कुछ किलोमीटर पहले तक मिली थी, लेकिन अब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। किसी भी तरह से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। इस वाकये की जानकारी रूस के SHOT न्यूज और इंटरफैक्स ने दी है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में भारत के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें करीब 250 लोग मारे गए थे। यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब अहमदाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.