नई दिल्ली, जनवरी 2 -- ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ख्वाजा का करियर अविश्वसनीय रहा है। 39 साल के उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच उनके करियर का आखिरी मैच होगा। 4 जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले टेस्ट में वह आखिरी बार सफेद जर्सी में खेलते नजर आएंगे। उस्मान ख्वाजा अपने आखिरी टेस्ट मैच से पहले कुल 87 टेस्ट खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 43.39 के औसत से 6,206 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 157 पारियां खेली और 16 शतक और 28 अर्धशतक लगाए। ख्वाजा ने शुक्रवार को एक 50 मिनट लंबे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के दौरान झेले गए रंगभेद का भी जिक्र किया। पैट कमिंस...