नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा है कि बिहार चुनाव में हार से वो हतोत्साहित नहीं हैं, बल्कि ज्यादा ताकत से मजबूत विपक्ष की भूमिका में काम करने को तैयार हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने अगले 18-20 महीनों का प्लान तैयार कर लिया है, जिसकी शुरुआत 15 जनवरी से होगी। प्रशांत ने कहा कि जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता राज्य भर के एक लाख से ऊपर वार्ड में जाएंगे और सरकार के वायदे के मुताबिक 10 हजार रुपये पा चुकी महिलाओं को सीएम रोजगार योजना के बाकी दो-दो लाख रुपये दिलाने का अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन औरतों को 10 हजार नहीं मिला होगा और जिनको 2 लाख मिलना है, दोनों का फॉर्म जन सुराजी भरवाएंगे और सरकार के पास जमा करवाएंगे। प्रशांत किशोर ने भितिहरवा गांधी आश्रम में 24 घंटे का उपवास तोड़ने के बाद कहा कि सरका...