संवाददाता, सितम्बर 19 -- Accident in Mahrajganj: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक-एक कर रोडवेज की तीन बसें आपस में भिड़ गईं। हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह यह हादसा महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के अगया पुल पर हुआ। हादसा, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। रोडवेज की तीन सरकारी बसों में जोरदार टक्कर हो गई। यह जानकारी मिलते ही आसपास से ग्रामीण मौके पर जुट गए। चारों तरफ चीख पुकार मची हुई थी। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बसों से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं उनके परिवारीजनों को सूचना भी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.