जौनपुर, अगस्त 5 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। सेवानिवृत्त मुख्य विकास अधिकारी एवं डोभी निवासी यशवंत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास योजनाओं के कियान्वयन में मनमानी की जाती है। कहां कौन सा कार्य हो रहा है। उसकी लागत क्या है। उसका कितना बजट है। कितने दिनों में होना चाहिए किसी को कुछ पता नहीं। एक ही कार्य कई बार नाम बदल बदल कर कराए जा रहे हैं। जबकि शासनादेश है कि कार्य आरंभ होने से पूर्व कार्य स्थल या सार्वजनिक स्थान पर स्टीमेट लिखा जाना चाहिए। कहा कि लोकतंत्र में चुनाव उत्सव की भांति है। अधिक से अधिक लोगों के चुनाव में सहभागिता करने पर लोकतंत्र मजबूत होता है। वह चंदवक में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर अरविंद सिंह अलगू, प्रमोद कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, सतीश कुमार सिंह, बबलू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.