मधुबनी, सितम्बर 12 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। अब एक इंजेक्शन तीन महीने तक गर्भधारण से रोकने में सक्षम है। यह गर्भनिरोधक का आधुनिक सुरक्षित और दीर्घकालिक अस्थाई साधन है। महिलाएं इसे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह इंजेक्शन 3 महीने तक गर्भधारण से रोकने में सक्षम एवं पूरी तरह से सुरक्षित है। एमपीए-सबकुटेनियस इंजेक्शन एक आधुनिक गर्भनिरोधक है। ये बातें सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र कुमार ने गुरुवार को परिवार नियोजन मेला के उइघाटन के बाद संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि इसे मांसपेशियों और त्वचा के बीच लगाया जाता है इसमें दवा पहले से लोड होती है। जिसमें जिसे देना आसान होता है। शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता महिलाएं हर तीन माह पर सिर्फ एक डोज की जरूरत होती है। उन्होंने बताया जिले की महिलाएं अब गर्भ निरोधक के लिए भरोसेमंद और सुलभ विकल्प चुन ...