भागलपुर, जनवरी 10 -- नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड के मधुरापुर बाजार में एक जनवरी को कॉस्टमेटिक दुकानदार विपीन पंडित को हमला कर जख्मी करने वाला मुख्य आरोपी सन्नी यादव नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सरेंडर किया। दूसरा सत्यम यादव को भवानीपुर पुलिस ने गांव से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सत्यम कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...