पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।एक आयुक्त को दो प्रमंडल के प्रभार मिलने से आम लोगों की समय से समस्या का सही निदान नहीं हो पाएगा। दोनों ही प्रमंडल के आम जनता इससे प्रभावित होंगे। पूर्णिया सिविल सोसाइटी के वरीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मन्नू, अरबिंद कुमार झा, संयुक्त सचिव चंद्रशेखर दास, अनुज चांद, कोषाध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा, रतन गुप्ता, ब्रजेश मोहन झा आदि ने बयान जारी कर सरकार से पूर्णिया प्रमंडल के लिए स्थायी प्रमंडलीय आयुक्त की नियुक्ति करने की मांग की है। कोसी प्रमंडल सहरसा के निर्गत आदेश के अनुसार प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार सप्ताह में तीन दिन पूर्णिया में रहकर विभागीय कार्य का निष्पादन करेंगे। जिसमें मंगवार, बुधवार एवं वृहस्पतिवार को पूर्णिया, सोमवार, शुक्रवार एवं शनिवार को सहरसा में विभागीय कार्य का निष्...