सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के रमवापुर जगतराम में बन रहा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और रंगाई-पुताई का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। आगामी शैक्षिक सत्र से यहां कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी। करीब तीन करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बने इस आवासीय विद्यालय का संचालन एक अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और निजी विद्यालयों की भारी-भरकम फीस से भी राहत मिलेगी। अब तक ब्लॉक क्षेत्र के शाहपुर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में केवल जूनियर स्तर तक की शिक्षा उपलब्ध थी। हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई के लिए छात्राओं को अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.