बरेली, मार्च 29 -- फरीदपुर। एक अप्रैल से हाईवे पर सफर करना और महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने फरीदपुर के टोल प्लाजा पर नई कीमतें लागू करने का फैसला किया है। एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर रोहित कुमार ने फरीदपुर टोल प्लाजा के प्रबंधक ट्रांसमिशन कैलाश बासला को एक अप्रैल से नई दरें लागू करने के निर्देश दिए हैं। बरेली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर के नौगवां गांव के सामने टोल प्लाजा है। टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के लिए 330 रुपये प्रति माह के पास जारी किए जा रहे थे। उम्मीद जताई जा रही है कि वह पास अब 350 से 355 रुपए के बीच बनेगा। वहीं बरेली से शाहजहांपुर की ओर कार, जीप और वैन से सिंगल यात्रा का किराया 120 रुपये था। जिसे बढ़ाकर 135 रुपये कर दिया गया है। वापसी का किराया 195 से बढ़ाकर 200 रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.