गोरखपुर, मार्च 6 -- मुख्य संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की कीमतें 01 अप्रैल से बढ़ जाएगी। हालांकि 31 मार्च तक संपत्तियों का आनलाइन पंजीकरण कराने वाले को वर्तमान दर पर ही संबंधित संपत्ति मिलेगी। बुधवार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने नागरिकों की सुविधा के साथ आय भी बढ़ाने के लिए आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं में रिक्त पड़ी संपत्तियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोला है। लेकिन राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना इसमें नहीं शामिल है। प्राधिकरण इसके लिए अलग से आवेदन आमंत्रित करेगा। एक अप्रैल से ही प्राधिकरण की अलोकप्रिय संपत्तियों की कीमतों में भी वृद्धि होगी। हालांकि प्राधिकरण का दावा है कि दो से तीन माह के भीतर अलोकप्रिय संपत्तियों की कीमतें कम होंगी। बोर्ड से स्वीकृति के बाद गठित कमेटी की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.