बगहा, फरवरी 14 -- योगापट्टी एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड में एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र से पहले सभी छात्रों को नई पाठ्यपुस्तकें मिलने लगी हैं।प्रखंड के बीआरसी कार्यालय से कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए किताबों का वितरण किया जा रहा है।प्रखंड में कुल लगभग 20 हजार किताबें पहुंच चुकी हैं।इन किताबों का वितरण सभी विद्यालयों तक समय पर पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है।कक्षा 1 से 5 तक के लिए 118 और कक्षा 1 से 8 तक के लिए 64 विद्यालयों को किताबें वितरित की जा रही हैं।प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बीआरसी कार्यालय से किताबें लेकर अपने-अपने विद्यालयों में वितरण सुनिश्चित करें।उनका कहना है कि प्रत्येक छात्र को अपनी पाठ्यपुस्तक समय पर मिले,ताकि वे नए स...