रांची, मार्च 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली हटिया-झारसुगुड़ा मेमू व टाटानगर-बरकाकाना मेमू वाया मुरी का एक अप्रैल से समयसारणी में परिवर्तित होगा। हटिया-झारसुगुड़ा मेमू का हटिया से प्रस्थान दोपहर 1.10 बजे होगा और नुआंग आगमन शाम 4.39 बजे होगा। जबकि, इस ट्रेन की समयसारिणी नुआंगा से झारसुगुड़ा के बीच पूर्ववत रहेगी। दूसरी ओर, टाटानगर-बरकाकाना मेमू वाया मुरी ट्रेन टाटानगर से शाम तीन बजे रवाना होगी और चांडिल आगमन शाम चार बजकर 20 मिनट में होगा। जबकि, चांडिल से बरकाकाना के बीच समयसारणी पूर्ववत रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.