बांका, अगस्त 11 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रांगा पंचायत वार्ड संख्या 5 अंतर्गत डूमरहार गांव से बेलहर बांका मुख्य पथ तक आने के लिए सड़क नहीं है। करीब 600 लोगों की आबादी वाले इस गांव तक आज तक सड़क नहीं बना है। आजादी के बाद से आज तक इन्होंने पक्की सड़क का मुंह नहीं देखा है। गांव के ग्रामीण श्यामसूदर तांती, पैरु तांती, महेंद्र तांती, सिकंदर तांती, नागो तांती, भीम यादव, चौरासी यादव, भोला टुड्डू, गुरुदेव सोरेन, सुनील पंडित, सीतो पंडित, संजय मरांडी, विजय तांती और करण सिंह आदि ने बताया की गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण खासकर बरसात के मौसम में गांव के लोगों को, छात्र छात्राओं को मुख्य मार्ग तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। मरीज को बेलहर अस्पताल तक ले जाने के लिए तान तक एंबुलेंस पहुंचना मुश्किल हो जाता है। जिससे ग्रामीणों...