सासाराम, जुलाई 28 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक अगस्त का दिन शाहाबादवासियों के लिए ऐतिहासिक होगा। जब दिल्ली में शाहाबाद में पर्यटन की संभावना का शंखनाद होगा। कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित बैठक में शाहाबाद की आवाज गूंजेगी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, चिकित्सक व बुद्धिजीवी एक मंच से शाहाबाद में पर्यटन की विकास को लेकर एक स्वर में अपनी आवाज बुलंद करेंगें। बैठक शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति द्वारा किया गया है। समिति के संयोजक अखिलेश कुमार ने बताया कि नई दिल्ली में शाहाबाद के ऐतिहासिक सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि पिछले पांच वर्षों से चलाए जा रहे अभियान अब समापन की ओर पहुंच गया है। ...