मथुरा, सितम्बर 30 -- जनपद में धान एवं बाजरे की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरु हो जाएगी। यहां धान खरीद 31 जनवरी तक एवं बाजरा खरीद 31 दिसंबर तक की जाएगी। इसके लिए कुल 30 क्रय केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनपद में कुल 18 क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए 15 सितंबर से ही किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण शुरु हो गए हैं। इसमें अब तक कुल 58 किसानों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। इस वर्ष पांच हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया गया है, वहीं धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 69 रुपए बढ़ाकर 2369 रुपए प्रति कुंतल कर दिया है। बाजरा खरीद के लिए कुल 12 क्रय केन्द्र बनाए जाएंगे। बाजरा बिक्री के लिए अब तक 73 किसानों ने अपने ऑनलाइन पंजीकरण करा दिया है। यहां बाजरे के लिए इस बार 150 रुपए बढ़ाकर 2775 रुपए प्रति कुंटल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.