अमरोहा, सितम्बर 10 -- अमरोहा। प्रशासन ने धान खरीद की तैयारियों का खाका खींचना शुरू कर दिया है। इस बार जिले में धान खरीद के लिए 14 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। 20 सितंबर से पहले सभी धान क्रय केंद्रों पर तैयारियों को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को चेताया गया है। अमरोहा जिले में करीब 27 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल उगाई गई है। मौसम फसल के मुफीद रहने के कारण जिले में धान की बेहतर पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। धान की फसल में बालियां निकल आई हैं। अगले 15 से 20 दिन में धान की फसल पककर तैयार हो जाएगी। एक अक्तूबर से जिले में धान खरीद शुरू हो जाएगी। प्रशासन धान खरीद की तैयारी में जुट गया है। धान खरीद के लिए क्रय केंद्रों का खाका खींच लिया गया है। इस बार 14 क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। प्रस्तावित केंद्रों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.