लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एक्स-रे टेक्नीशियन के 22 पदों पर भर्ती के लिए पात्र पाए गए 176 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 19 व 20 जून को कराएगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए 5 जून तक मांगे गए प्रत्यावेदन में कोई भी पात्र नहीं पाया गया है। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने गुरुवार को कार्यक्रम जारी किया। साक्षात्कार दो पालियों में होगा। पहली पाली 10 बजे से और दूसरी पाली 1.30 बजे से शुरू होगी। हर पाली में 45-45 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। साक्षात्कार आयोग कार्यालय पिकप भवन पंचम तल विभूति खंड गोमतीनगर में लिया जाएगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को तय शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद ही उन्हें पात्र माना जाएगा। सामान्य व ओबीसी के लिए 60 रुपये और एससी व एसटी का 20 रुपये है। दिव्यांगजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.