बदायूं, अप्रैल 8 -- बिनावर, संवाददाता। गांव ददमई में ईदगाह के निकट तीन दिन पूर्व हुई गोकशी के मामले में पशु प्रेमी वीकेंद्र शर्मा ने मामले की शिकायत एक्स हैंडल पर की। इसके बाद थाना पुलिस हरकत में आई और देररात मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर पड़े अवशेषों की जानकारी ली। बरामद अवशेषों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव ददमई में तीन दिन पहले ईदगाह के पास गोकशी की गई थी। जिसकी जानकारी होने पर पशु प्रेमी ने इसकी शिकायत एक्स हैंडिल पर की। जिसके बाद हरकत में आई थाना पुलिस आनन-फानन में देररात मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुला लिया। पशु चिकित्सक ने पड़े मिले अवशेषों को जांच के लिए मथुरा की लैब भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गोवंश के अवशेषों को मिट्टी में दफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.