नई दिल्ली, फरवरी 19 -- अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कुछ भी कर गुजरने के मामले आपने पहले भी सुने होंगें। हालांकि अमेरिका के शख्स ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के लिए ऐसा कुछ किया है, जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इस शख्स को किसी लड़के का अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बात करना पसंद नहीं आया। इसके बाद उसने हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर उस लड़के के घर को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक उस वक्त घर में कम से कम छह लोग थे, जिन्हें बाद में बचा लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इस आग में दो कुत्तों की मौत हो गई। वहीं छह घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस ने बताया है मिशिगन के इस शख्स को हत्या की कोशिश और दूसरे छह मामलों गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को जारी किए गए बेन्सलेम पुलिस विभाग के बयान के मुताबिक पुलिस को 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.