पीलीभीत, जनवरी 4 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम तेज नगर निवासी रामकुमार पुत्र मिही लाल ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका पुत्र ललित कुमार एक जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे साइकिल से मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। तभी डंपर की टक्कर से गांव के बाहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि दुर्घटना करने वाले चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...