अमरोहा, फरवरी 10 -- हसनपुर, संवाददाता। आदमपुर क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी 70 वर्षीय कलुआ महाराज की सोमवार दोपहर नगर सीएचसी में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कलुआ अस्थमा के रोगी थे। हालांकि, मौत की वजह हार्ट अटैक को माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर कलुआ सीएचसी में दवा लेने गए थे। चिकित्सक ने उन्हें एक्सरे कराने के लिए कहा। वह सीएचसी में एक्सरे रूम जा रहे थे कि इसी दौरान दम तोड़ दिया। खबर लगते ही भतीजे मौके पर पहुंचे और शव को बिना कानूनी कार्रवाई अपने साथ गांव ले गए। बाद में गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक कलुआ ने शादी नहीं की थी। वह पूजा पाठ में वक्त बिताते थे। पिछले कई साल से वह नगर के गजरौला अड्डे के नजदीक रहते थे। कभी नगर पालिका तो कभी रोडवेज बस स्टैंड में सो ...