मथुरा, जनवरी 13 -- यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन संख्या 125 के समीप 16 दिसंबर की प्रातः अत्यधिक कोहरे के कारण 14 वाहनों के आपस में टकरा जाने/जल जाने की दुर्घटना में घायलों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले दो युवकों को स्कीम फॉर ग्रांट ऑफ अवार्ड टू द राहवीर का पुरस्कार मिलेगा। इन दोनों युवकों को पुरस्कृत करने की संस्तुति जनपदीय अप्रेजल कमेटी ने की है। बताते चलें कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर 16 दिसंबर को हुए भीषण हादसे के दौरान घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले भूरा पुत्र शिवनंदन निवासी-आंगई थाना बल्देव एवं योगेश सिकरवार पुत्र जयपाल सिंह निवासी हथकोली थाना बल्देव महावन को नेक आदमी के रूप में चयनित किया गया है, जिन्हें उक्त योजना 'स्कीम फॉर ग्रांट ऑफ अवार्ड टू द राहवीर (गुड समेरिटन) के अंतर्गत पुरस्कृत किये जाने की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.