हमीरपुर, जनवरी 15 -- मौदहा, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर थाना खन्ना (महोबा) के निकट लोडर की टक्कर लगने से कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव के पेशइमाम की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हुए हैं। सभी लोग राठ तहसील के रावतपुरा गांव के मान खां बाबा के उर्स में जियारत करके वापस लौट रहे थे। सीएचसी से एक युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। मदारपुर गांव निवासी 75 वर्षीय पेशइमाम नसीर खान गुरुवार को राठ कोतवाली के रावतपुरा गांव के मान खां बाबा की मजार में जियारत करने गए थे। उनके साथ ऑटो में गांव निवासी शहजाद खान की 28 वर्षीय पत्नी नूर फात्मा, आठ वर्षीय पुत्री आयशा, जावेद खान की 45 वर्षीय पत्नी जुनैदा बानो, अकबर खान की 40 वर्षीय पत्नी शबनम परवीन और 16 वर्षीय पुत्र अनाम खान सवार थे। ऑटो गांव का 30 वर्षीय दुजर्रत...