कन्नौज, मार्च 6 -- कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्स प्रेस वे पर होने वाले हादसों की रोकथाम को लेकर सडक सुरक्षा बैठक कर रणनीति पर चर्चा की गई l खास तौर पर स्पीड मॉनिटरिंग और रात की गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया l पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित ठठिया चौकी पर एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा उपायों, दुर्घटना के कारणों एवं उनके समाधान पर गहन चर्चा की गई । पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, स्पीड मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाया जाए, और दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं । इसके साथ ही, सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियानों को तेज करने एवं वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.