लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पूर्वांचल सहित प्रदेश में बन रहे एक्सप्रेस-वे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है। इसी कारण से एक्सप्रेस-वे पर रोज हादसे हो रहे हैं। इसे दूर करने के लिए सरकार को एक हाईपावर कमेटी का गठन करना चाहिए। यह मांग शुक्रवार को विधान परिषद में सपा के सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने उठाई। भोजवनाकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उन्होंने यह मामला उठाया। वहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों ने अभिभाषण को यूपी की बॉटमनेक से ब्रेक थ्रू स्टेट बनने की यात्रा का दर्शन कराने वाला बताया। कई मौकों पर पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार भी हुई। शाह आलम ने धन्यवाद प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि सरकार नौ लाख करोड़ से अधिक का बजट लाई है लेकिन वास्तविक खर्च पांच लाख करोड़ के आसपास का ही है। उन्होंने...