फिरोजाबाद, जनवरी 16 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस टायर फटने से डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद मिनी बस क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन करने के बाद मथुरा और वृंदावन में घूमने के लिए आ रहे थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घायलों को सैफई और सिरसागंज के अस्पताल में भर्ती कराया है। महाराष्ट्र के नांदेड़ के श्रद्धालु अयोध्या दर्शनों को मिनी बस संख्या एमएच 12 पीक्यू 9449 से निकले थे। अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु मथुरा और वृंदावन घूमने जा रहे थे। शुक्रवार की अलसुबह करीब साढ़े चार बजे थाना सिरसागंज के 74 किलोमीटर पर बस का टायर फट गया। बस असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। चार गंभीर रूप से घायलों को सै...