उन्नाव, नवम्बर 11 -- मोहान। कोरोरा गांव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार भोर करीब चार बजे 55 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। यूपीडाकर्मियों की जानकारी पर पहुंची हसनगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। आस पास गांव में फोटो दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की। पर कोई कामयाबी नहीं मिली। इसपर शव मॉच्र्युरी में रखवा दिया। दोनों पैर टूटने होने के साथ ही शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त महिला का शव लग रहा है। पहचान नहीं हो पाई है। यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी आरके चंदेल ने बताया कि 80 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार वाली लेन में शव मिला है। वहां पर कैमरा नहीं लगा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...