मथुरा, जुलाई 6 -- मथुरा, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे को तीनों टोल प्लाजा फ्री किए जाने की घोषणा की है। यहां पर किसान विरोध प्रदर्शन कर एक्सप्रेस-वे निर्माण में अधिग्रहीत भूमि के अवशेष 64.7 प्रतिशत मुआवजा किसानों को देने की मांग उठाएंगे। मंडल अध्यक्ष राजकुमार तौमर के नेतृत्व में किसानों ने मांट, जावरा एवं खंदौली तीनों टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके लिए आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के किसानों का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में हजारों की महिला पुरुष किसान एकत्रित होंगे। वहीं जब तक यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण द्वारा हाईकोर्ट से निर्धारित किसानों की अधिग्रहीत जमीन का अवशेष 64.7 प्रतिशत मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष सोनवीर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.