कन्नौज, दिसम्बर 14 -- तिर्वा, संवाददाता। दिल्ली से लखनऊ जा रहे एक बाइक सवार को ठठिया के पास लखनऊ- आगरा एक्सप्रेस-वे पर रविवार शाम को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा कर्मियों द्वारा उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नई दिल्ली निवासी मुनेश कुमार 35 वर्षीय पुत्र तुकाराम बाइक से लखनऊ जा रहा था। थाना ठठिया क्षेत्र के भदौसी गांव के सामने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर यूपीडा के कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। एम्बुलेंस की सहायता से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गसीमपुर निवासी पदम सिंह 40 वर्...