मथुरा, जनवरी 22 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर राया कट के समीप गुरुवार सुबह सवारी उतारने को रुकी निजी स्लीपर कोच बस में आग लग गयी। इसे देख सवारियों में चीख पुकार मच गयी। सभी सवारियां सकुशल उतर गयीं। पुलिस ने दकमल की मदद से आग बुझवाई लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने सवारियों को अन्य साधन से गंतव्य को भिजवाया। बुधवार रात राज कल्पना संस्कार ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस बांदा से करीब 50 सवारियों को लेकर दिल्ली को निकली थी। आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होकर नोएडा होते हुए बस को दिल्ली जाना था। गुरुवार सुबह करीब चार बजे राया क्षेत्र में माइल स्टोन-110 के समीप राया कट पर एक सवारी को उतारने के लिये चालक ने बस रोकी थी। तभी अचानक बस के पीछे की ओर से धुंए के साथ आग की चिंगारी निकलती दिखी। जिस समय यह चिंगारी निकली, अधिकांश सवारियां सो रही थीं। किसी ...