मेरठ, मई 12 -- दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित सोलाना के पास मेरठ से दिल्ली की और जा रही टाटा की टिएगो कार और एंबुलेंस में टक्कर हो गई जिससे कार रैलिंग से टकराकर पलट गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए निज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। ब्रहमपुरी गाजियाबाद निवासी राजा पुत्र पदमसिंह व घूकना त्यागी रविवार को उत्तराखंड से टाटा की टिएगो कार से दिल्ली की और जा रहे थे। जिस समय वह सोलाना के पास पहुंचे तो जिस कारण पीछे आ रही एंबुलेंस कार से टकरा गई। टक्कर से कार रैलिंग से टकराकर पलट गई। कार में सवार उक्त दोनों लोग घायल हो गए। हाईवे पे्ट्रोलिंग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.