नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को वाहन चालक तीन घंटे से ज्यादा समय तक जाम से जूझते रहे। लोगों ने बताया कि 15 से 20 मिनट का रास्ता तय करने में एक घंटे तक लग गए। एक्सप्रेस वे पर एक गाड़ी खराब होने के कारण यह दिक्कत पैदा हुई। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-126 से सेक्टर-37 के लूप और दलित प्रेरणा स्थल के आगे तक जाम लगा रहा। सुबह करीब 10.30 बजे जाम लगना शुरू हुआ, जो दोपहर एक बजे के बाद तक लगा रहा। बाइक चालक संदीप ने कहा कि उन्हें दिल्ली जाना था। वे एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-126 के पास जाम में फंस गए। उन्हें जाम से निकलने में करीब एक घंटा लग गया। वहीं, जब दिल्ली से करीब एक बजे लौट रहे थे। लौटते समय भी उन्हें जाम मिला। वाहन चालक रवि ने कहा कि एक्सप्रेस वे पर व्यस्त समय में रोजाना जाम लगता ...