मैनपुरी, फरवरी 11 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 80 के निकट एक घंटे के अंतराल में दो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। इन वाहनों में सवार 12 लोग घायल हो गए जिन्हें सूचना पाकर पहुंची करहल पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई तो परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वाहन चालकों को झपकी आने से ये दोनों हादसे हुए हैं। करहल थाना प्रभारी ललित कुमार भाटी ने बताया कि 11 फरवरी की सुबह 7 बजे वैगनआर कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात कार से टकरा गई। चालक को नींद आने की वजह से ये हादसा हुआ। कार सवार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर प्रयागराज से दिल्ली जा रहे थे। कार में चार लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए अशोक अरोरा पुत्र महेंद्र लाल निवासी गवर्मेंट ब्यॉज स्कूल, रणजीत नगर दिल्ली, मीनू पत्नी अशोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.