उन्नाव, जनवरी 31 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। देवखरी गांव के पास टायर पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़े एक लोडर में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी, जिससे लोडर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर जिले के थाना मलानी डुगर क्षेत्र के सईखुर्द गांव निवासी चालक रमेश पुत्र मंशाराम लोडर में अमरूद लादकर अपने गृह जनपद से लखनऊ जा रहा था। शनिवार अलसुबह देवखरी गांव के पास लोडर का एक टायर पंचर हो गया, जिस पर चालक वाहन खड़ा कर टायर बदलने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे के समय नीचे खड़े लोडर सवार हनुमान मीना पुत्र जेना प्रसाद, निवासी कुंदरा, जनपद सवाई माधोपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.