मेरठ, जनवरी 12 -- परतापुर क्षेत्र के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर रविवार दोपहर शराब के नशे में धुत कैंटर चालक की लापरवाही से हादसा हो गया। कैंटर से कोरियर कंपनी का कंटेनर जा भिड़ा। टक्कर के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। कंटेनर चालक डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा। कैंटर चालक शराब के नशे में एक्सप्रेसवे की तीसरी लेन में वाहन खड़ा कर तेज आवाज में गाने बजाते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कोरियर कंटेनर चालक ने आगे चल रही कार बचाने का प्रयास किया और कैंटर चालक को हॉर्न दिया, लेकिन वाहन नहीं हटाया, जिसके चलते कंटेनर कैंटर से जा घुसा। टक्कर के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर चालक अनूप निवासी महोबा केबिन के बीच में फंस गया। कैंटर च...