बांदा, जून 18 -- बांदा। संवाददाता छत्तीसगढ़ की तेज रफ्तार कार ने बुंदेलखंड एक्सप्रसे-वे पर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। वहीं, सवार एक ही परिवार के दो छोटे बच्चों से सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिसंडा थानाक्षेत्र के पुनाहुर गांव के मजरा जमुना निवासी 20 वर्षीय तिजोल ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार सुबह गांव से सवारी लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रे-वे से लइनाबाबा देवस्थान चित्रकूट जा रहा था। बिसंडा थानाक्षेत्र के भगेश्वर पुरवा के पास पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा चालक तिजोल की मौके पर मौत को गई। उसमें सवार पुनाहुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजानाती, उसकी 45 वर्षीय पत्नी कलावती, 22 वर्षीय बहू ललिता पत्नी उमाशंकर, 25 वर्षीय बेटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.