गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले स्टंटबाजों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एक्सप्रेस-वे पर कार में खतरनाक स्टंट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। एक्सप्रेस-वे पर मौत का खेल मामला सिग्नेचर ग्लोबल दक्षिण कंपनी के पास एक्सप्रेस-वे का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता था कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार तीन युवक तेज रफ्तार गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट कर रहे थे। इस जानलेवा लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने मंगलवार को संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। किराएदार निकले स्टंटबाज, मकान मालिक की कार का किया इस्तेमा...