भभुआ, सितम्बर 8 -- प्रशासन के आगे किसानों की नहीं चली, देखते रह गए रौंदते फसल पोकलेन चलाने से खेत में रोपी गई धान की फसल हो गई नष्ट (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। भारत माला परियोजना से बनने वाली एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रशासन द्वारा सोमवार को कार्रवाई की गई। चैनपुर प्रखंड के मसोई गांव के बधार में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और पोकलेन मशीन से मिट्टी काटकर मेढ़बंदी का काम किया। इससे खेतों में रोपे गए धान के पौधे नष्ट हो गए। मौके पर किसानों का समूह भी था। लेकिन, प्रशासन के आगे उनकी एक नहीं चली और नष्ट होती फसल को देखते रह गए। किसान फसल को बर्बाद नहीं करने की गुहार लगा रहे थे, पर प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी और कार्रवाई करते रहे। हालांकि प्रशासन ने सूचना प्रसारित कर अधिग्रहित...