मथुरा, जुलाई 28 -- मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस के सर्विस रोड के समीप खेत में नर कंकाल की जानकारी होने पर लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी करते हुए कंकाल मोर्चरी को भेज दिया है। गांव चौकड़ा, मांट निवासी पप्पू सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड के समीप गांव पिपरौली स्थित अपने ईख के खेत पर गया था। वहां उसने खेत में नर कंकाल पड़ा देखा तो वह डर गया। इसकी सूचना उसने लोगों को दी। बताते हैं कि नर कंकाल मिलने की जानकारी होने पर मौके पर लोगों का हुजूम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। इस दौरान पुलिस भी नर कंकाल को देख अचंभित रह गयी। पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच को साक्ष्य कलेक्ट कराये। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी को भेज दिया। थाना प्रभा...