मेरठ, मार्च 6 -- मेरठ, संवाददाता। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना को रोकने के लिए दोपहिया वाहनों पर पुलिस ने अकुंश लगाना शुरू कर दिया है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने 40 वाहनों के चालान किए, जिसमें से 10 वाहनों के 20-20 हजार रुपये के चालान किए गए। कुल दो लाख रुपये के चालान किए गए। एक्सप्रेस वे पर गलती से चढ़ने वालों को चेतावनी देकर वापस भेजा गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दोपहिया वाहनों के धड़ल्ले से आने जाने के कारण बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एडीजी के इस पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग सख्त कर दी है। उनके चालान काटे जा रहे हैं। टीएसआई सुमित वशिष्ठ ने बताया की बुधवार को 40 वाहनों के चालान किए, जिसमें से 10 वाहनों के 20-20 हजार रुपये के चालान किए गए। कुल दो लाख रुपये के चालान क...