मथुरा, फरवरी 9 -- थाना नौहझील पुलिस एवं स्वाट पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर बाजना कट के समीप अलीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग से चेकिंग के दौरान तस्करी को लायी जा रही 403 पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत करीब 33 लाख लाख रुपये आंकी गयी है। गिरफ्तार किये गये चालक का आबकारी एक्ट में चालान किया है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह प्रभारी स्वाट अजय वर्मा हरेन्द्र सिंह तौमर, सुभाष चन्द्र, विदित कुमार, शिवम कुमार, रजत गर्ग पुलिस टीम के साथ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा व वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। देर रात करीब ढ़ाई बजे पुलिस टीम के साथ सटीक सूचना पर बाजना कट चौकी से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने सामने से आ रहे ट्रक को रुकवाया। पुलिस टीम देख ट्रक चालक ने ट्रक रोक कर भागने का प...