गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ी पहल की है। वर्तमान में 22 कोच से चल रही ट्रेनों में 24 कोच लगाने की तैयारी है। इसके लिए तीनों मण्डलों से एलएचबी कोच के स्टॉक की जानकारी मांगी गई है। एनईआर से जाने वाली 150 ट्रेनों में अगर दो-दो कोच बढ़ गए तो अपने यहां से करीब 20 हजार यात्रियों को सीधा फायदा होगा। सेंट्रल रेलवे ने सबसे पहले यह व्यवस्था लागू की है और ऐसी 10 ट्रेनों की सूची जारी की है जिसमें दो कोच बढ़ाए जा रहे हैं। इस सूची में गोरखपुर से एलटीटी तक जाने वाली (20104) एलटीटी सुपरफास्ट ट्रेन भी शामिल है। अब जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे भी अपनी महत्वपूर्ण गाड़ियों में कोच की संख्या बढ़ाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के क्रम में अतिरिक्त कोच को स्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.