प्रमुख संवाददाता, दिसम्बर 17 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में कुछ लोगों को उनके परिजन नहीं मिल रहे हैं। हादसे के बाद गाजियाबाद के गोविंद के दोनों बच्चे तो मिल गए लेकिन पत्नी नहीं मिल रही है। वो आशंका से घबराए हुए हैं। पति अपनी पत्नी को खोजने में लगा है। सुबह करीब 10 बजे घटनास्थल पर गोविंद अन्य परिजनों संग गाजियाबाद से पहुंचा। मूलत: राठ, हमीरपुर निवासी गोविंद गाजियाबाद के सेक्टर-87 में रहता है। वो राजगीर है। उसने हिन्दुस्तान को बताया कि पत्नी और बच्चे (10 वर्षीय प्राची और 08 वर्षीय सनी) गांव गए थे। रविवार रात को स्लीपर बस से पत्नी पार्वती (38), दोनों बच्चे और कुछ परिजन राठ से दिल्ली के लिए चले थे। रास्ते में हादसा हो गया। घबराया गोविंद घटनास्थल पर हर ओर देख रहा था, उसे पत्नी की तलाश थी। गोविंद ने बताया कि सुबह अन्य परिजनों के साथ बच्चे घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.