आगरा, दिसम्बर 18 -- यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे होते रहते हैं मगर एक साथ नौ वाहनों में आग कैसे लगी यह सवाल आग बुझने एक दिन बाद भी सुलग रहा है। इस सुलगते सवाल का जवाब तलाशने के लिए बुधवार को इंडियन रोड ट्रांसपोर्ट इंस्टीट्यूट (IRTI)की टीम पहुंची मगर वह भी इसका जवाब नहीं दे पाई। 11 सदस्यीय टीम के सदस्यों ने कहा कि एक्सीडेंट तो होते हैं लेकिन आग लगने की घटना जांच का विषय है। जांच अभी शुरू हुई है जल्द खुलासा भी हो जाएगा। यमुना एक्सप्रेस हादसे पर मंगलवार को प्रशासन ने 13 मौत होने की पुष्टि की थी। बुधवार को 18 शवों के पोस्टमार्टम हुए। देर रात आगरा में एक घायल ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। अभी तक मात्र तीन शवों की पहचान हो सकी है। अबतक 11 परिजनों ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल दिए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.