नई दिल्ली, जनवरी 21 -- -साथ ही गूगल मैप पर भी अलर्ट मिला करेगा आशीष गुप्ता नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक्सप्रेसवे और हाईवे पर सड़क दुर्घटना होने या किसी दूसरे कारण से रोड बंद होने, डायवर्जन और अन्य आपातकालीन स्थितियों में वाहन चालकों को उसका एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज के साथ गूगल मैप पर अलर्ट मिलेगा। इस सुविधा को लागू करने की तैयारी जोरों से चल रही है। एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है। अलर्ट जारी करने वाली प्रणाली को अपने कंट्रोल रूम के साथ एकीकृत किया जा रहा है। समय रहते अलर्ट मिलने से सफर पर निकले लोगों को किसी अड़चन से पहले ही वैकल्पिक मार्गों का रुख करने का मौका मिल जाएगा। वह परेशानी में फंसने से बच जाएंगे। छह माह के भीतर इसे लागू कर दिया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.