नोएडा, जनवरी 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से कंपनीकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार करने के बाद उसके पिता ने सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया। सदरपुर गांव निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा अंकित सिंह कंपनी में नौकरी करता था। वह रोजाना की तरह सात जनवरी को भी सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करने गया था। रात ग्यारह बजे के करीब वह ड्यूटी से लौट रहा था। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने अंकित को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद कंपनीकर्मी काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा था। लोगों ने पुलिस की मदद से लहूलुहान अवस्था में अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को हादसे की जानकारी दी। ...