फरीदाबाद, अगस्त 16 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-17 फ्लाईओवर के रेलिंग में शनिवार शाम एक भारी-भरकम अजगर फंस गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने जब उसे देखा तो डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस वन्यजीव विभाग की टीम के साथ उसे निकालने का काफी प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी फंसा अजगर नहीं निकल सका। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे को काफी व्यस्त मार्ग माना जाता है। यहां रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से आवागमन करने वाले वाहन चालकों ने सेक्टर-17 के पास फ्लाइओवर के मुड़ेर में एक अजगर के पिछले हिस्से को लटका देखा। यह देख उनमें हड़कंप मच गई। देखते ही देखते कई वाहन चालक रूक कर वीडियो आदि बनाने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.