फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- फरीदाबाद। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात सेक्टर-37 बस स्टैंड के सामने थार गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसका पैर कुचल गया। थार बाइक सवार के पैर पर चढ़ गई। घायल युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज रहा है। हादसे के बाद थार चालक मौके से गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।बदरपुर दिल्ली के पास रहने वाले जगदीश सेक्टर-37 स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। वह शनिवार देर रात से फैक्टरी से वापस अपने घर जा रहे थे। एक्प्रेसवे की सर्विस रोड पर यूनिवर्सल अस्पताल के पास सामने से आ रही थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने से जगदीश की बाइक का पहिया थार में फंस गया। थार ने बाइक सवार के पैर को बुरी तरह से कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से जगदीश को बाहर निकाला गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.